Breaking News

JALALPUR NEWS. जलालपुर में व्यक्ति ने आम के पेड़ में लगाई फांसी हुई, मौत

JALALPUR. जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव बैदा गांव में घर से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति रात में आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया‌ व्यक्ति का शव घर से कुछ दूर पर स्थित पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलालपुर के पूरेंव बैदा का निवासी शिवकुमार रात में 8:00 बजे के लगभग भोजन करने के बाद घर से लापता हो गया। परिवार वाले कुछ घंटा इंतजार करने के बाद खोजबीन करने लगे लेकिन रात में कहीं पता नहीं चला। सुबह होने पर घर से कुछ दूर पर महरेव गांव की तरफ नहर के किनारे बगीचे में सुबह कुछ महिलाओं का नजर पेड़ पर लटकता शव दिखाई देने पर शोर मचाने लगे। परिवार वालों को सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव पहचान शिवकुमार के नाम से किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर आत्महत्या की बता रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या नहीं किया बल्कि उसकी हत्या करने का आशंका जता जा हैं। पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!