Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के घनापुर में कुश्ती दंगल का किया गया आयोजन

MARIYAHU. जौनपुर जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र के घनापुर में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया यह आयोजन सुशील कुमार पटेल एवं अवधेश कुमार सरोज जिलाध्यक्ष अपना दल कमेरावादी पार्टी जिला मछलीशहर की द्वारा सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे से किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि दीनानाथ सरोज प्रदेश सचिव अपना दल कमेरावादी पार्टी रहे। इस दौरान तमाम क्षेत्रों में से पहलवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया। दंगल की शुरुआत में सभी को साफा बांधकर उनका सम्मान किया और पहलवानों को विशेष पुरस्कार की व्यवस्थाएं की गई। कुश्ती दंगल में क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने शिरकत की एवं क्षेत्र की तमाम ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे और पहलवानों के तरीकों का लुफ्त उठाया जो भी पहलवान अच्छा प्रदर्शन कर पाते थे। उनके सम्मान में तालिया की गड़गड़ाहट भी गूंजती रही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्याम राज पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रेश पटेल, दिनेश कुमार पाल, श्रीनाथ गुप्ता बीडीसी इंद्रजीत पटेल, कमलेश पटेल, मनोज पटेल, रोहित दुबे, भावेश पटेल, अजीत पटेल, मानिकचंद पटेल, कपेश यादव, लाल साहब पटेल, अमरनाथ यादव, हंसराज यादव, नन्हेंलाल सरोज सहित क्षेत्र की तमाम जनता मौके पर उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!