Breaking News

MARIYAHU NEWS. बहन को इंसाफ नहीं मिलने से दु:खी युवक ने ट्रेन से कटकर किया आत्महत्या

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का युवक मंगलवार की अपराहन मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने पटरी पर लेट जाने से शरीर दो भागों में कट जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक के बैग में मिले सुसाइड नोट से उसकी आत्महत्या करने का कारण भी स्पष्ट हो गया है। बैग में मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान किया गया। तब ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया।

फाइल फोटो- मृतक दीपक

जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी दीपक पटेल पुत्र जीत लाल पटेल उम्र 22 वर्ष मंगलवार को घर से एक बैग भरकर जिसमें कपड़ा आदि लेकर मुंबई जाने के लिए निकला अपराह्न करीब 1:00 बजे वह रामनगर द्वितीय गांव के पास स्थित कबीर पट्टी इलाहाबाद जौनपुर रेलवे लाइन पर पहुंचा इसी समय मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस आ गई और वहीं वह पटरी के बीचो-बीच लेट गया जिससे उसका पैर एवं धड़ दो हिस्सों में कट गया जिससे उसकी तत्काल दर्दनाक मौत हो गई। थोड़ी देर बाद गांव वालों को घटना का पता चला तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे लाइन के किनारे पड़े बैंग को खोला तो उसकी पहचान मुकुंदपुर गांव के रूप में किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दिया। बैग में ग्रामीणों को एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें लिखा गया था कि गांव के अखंड प्रताप, चंदन, अनुज ने मेरी बहन के साथ गंदा काम किया और बहन को बहलाकर अपने पक्ष में बयान करवा कर कानून की नजरों से बच भी गए और मेरी बहन का आज भी पता नहीं है। मेरी मौत के बाद ही सही आशा है कि कानून इंसाफ जरूर करेगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मड़ियाहू कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो- मृतक दीपक की बैग से मिला सुसाइड नोट

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!