Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर मई गांव में संजीव एवं आकर्षक रामलीला देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब

MARIYAHU. जौनपुर जिले के नगर पंचायत रामपुर मई गांव में धर्मा अभियान संस्थान द्वारा आयोजित भव्य रामलीला तीसरे दिन लगातार जारी है। तीसरे दिन सीता स्वयंवर एवं धनुष यज्ञ का सजीव चित्रण कलाकारों ने दर्शकों के बीच अयोध्या से आए रामलीला कलाकारों ने सुंदर मंचन के साथ प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रामलीला को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला का आयोजन धर्मा अभियान संस्थान के प्रबंधक एवं मुंबई शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे ने किया है।

फोटो: रामलीला देखने के लिए दर्शकों से खचाखच भरी दीर्घा

मंगलवार को तीसरे दिन अयोध्या से आए कलाकारों ने सीता स्वयंवर एवं धनुष यज्ञ का विशेष प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने का दृश्य जैसे ही प्रस्तुत किया गया दर्शकदीर्घा जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा और उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मंचन के दौरान कलाकारों की भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और पारंपरिक वेशभूषा ने रामलीला के मंचन को जीवंत बना दिया है।

फोटो: रामलीला के दौरान परशुराम संवाद का दृश्य

रामलीला के समापन पर आयोजक मुंबई शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब चंद दुबे ने मंच से बोलते हुए सभी आगंतुकों, स्थानीय जनमानस, कलाकारों और सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम आप सभी बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह रामलीला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, उन्होंने बताया कि सीता स्वयंवर, वनगमन, सुग्रीव मित्रता, लंका विजय आदि प्रसंगों का मंचन और शानदार तरीकों से कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!