BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी के दाऊदपुर कोटिया गांव में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव निवासी संजय कुमार सरोज ने कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए पाँच महीने पहले ₹26,628 की राशि जमा की थी, लेकिन अब तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका। कनेक्शन में अनावश्यक देरी से नाराज उपभोक्ता ने गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र गोपालपुर पर धरना प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ विरोध जताया।
पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि भुगतान पूरा करने के बाद भी अगर पाँच महीने तक बिजली नहीं मिलती, तो यह किसानों के साथ अन्याय है। विभाग को बताना चाहिए कि आखिर इतनी देरी क्यों की जा रही है।”
ग्रामीणों ने भी उपभोक्ता का समर्थन करते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण कई आवेदक महीनों से कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित जेई विवेक कुमार द्वारा स्टेटमेंट तैयार कर राशि जमा कराई गई थी, लेकिन विभाग की ओर से अब तक न तो पोल लगाए गए, न ही तार खींचे गए।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जेई और एसडीओ सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा किसानों को जल्द से जल्द बिजली उपलब्ध कराई जाए।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी