Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं तहसील के पत्रकार मनोज गुप्ता के पिता का निधन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य एवं पत्रकार बेलवां बाजार निवासी मनोज गुप्ता के वयोवृद्ध पिता राम सागर गुप्ता 73 वर्ष की लंबी बीमारी के बाद निज आवास पर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार जैसे ही उनके शुभचिंतकों को लगी उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। वह अपने पीछे चार पुत्रों और दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनके बड़े पुत्र अमिताभ गुप्ता अथवा मनोज गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजीव मिश्रा एडवोकेट, डा दिनेश दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, अशोक गुप्ता पिंकल गुप्ता समेत अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बधांया।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सपा ने पीडीए पंचायत के तहत लगाया जनसंवाद चौपाल।

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को सम्राट पैलेस में पीडीए पंचायत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!