JAUNPUR. जौनपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 बोतल पैक शुदा मार्का AFTERDARK BLUE RARE GRAIN WHISKY (कुल 06 लीटर) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार पुत्र जद्दू महतो निवासी चांदपुरा चक मकरन्द, थाना बिद्दूपुर, जनपद वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी भण्डारी), हेड कांस्टेबल समाकान्त यादव तथा कांस्टेबल कुँवर अविनाश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी