JAUNPUR. जनपद की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 14 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया है।
महिला थाना पुलिस टीम ने 2 व्यक्तियों — राहुल गौड़ पुत्र सुभाष गौड़ निवासी भगवानपुर (बीएचयू के पास) थाना लंका, वाराणसी तथा अनिल कुमार मौर्य पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्य निवासी सहरमा (कठवारा) थाना बरसठी, जौनपुर को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस में न्यायालय भेजा।
इसी प्रकार थाना शाहगंज पुलिस ने 6 अभियुक्तों — रय्यान रजान पुत्र परवेज आलम, जीसान पुत्र परवेज आलम (दोनों निवासी कासीराम आवास कॉलोनी), शुभम उर्फ बाहुबली पुत्र भगवती, रंजीत पुत्र ओकार पाण्डेय, सूरज पाण्डेय पुत्र ओकार पाण्डेय तथा धीरज पाण्डेय उर्फ बुल्लू पुत्र ओकार पाण्डेय (सभी निवासी ताखा पश्चिम, थाना शाहगंज, जौनपुर) को गिरफ्तार किया।
थाना सरायख्वाजा पुलिस ने 3 अभियुक्तों — दीपनारायण यादव, श्रीनारायण यादव व लक्ष्मी शंकर (सभी निवासी नसिरुद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर) को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय किया।
वहीं थाना सरपतहाँ पुलिस ने 3 अभियुक्तों — अजीत वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, राहुल वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामदवर तथा मनोज कुमार पुत्र तीर्थराज निवासी ग्राम बिरैली, थाना सरपतहाँ को गिरफ्तार किया।
सभी गिरफ्तारियां धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत की गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सघन अभियान चलाया जा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी