Breaking News

MARIYAHU NEWS. सीसी रोड का लोकार्पण करते ही ग्रामीण बोले विधायक डा.आर.के. पटेल जिंदाबाद

MARIYAHU. मड़ियाहूं विधानसभा के ग्राम पंचायत जीतापुर में लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायत भवन तथा 150 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक डा. आर.के. पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान बड़ेलाल पटेल तथा गांव के सम्मानित लोगों द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत से हुई।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डा. आर.के. पटेल ने कहा कि मड़ियाहूं विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से गांव के लोगों को अब सभी सरकारी कार्यों हेतु बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। सीक्रेटरी, लेखपाल सहित आवश्यक विभागों के अधिकारी इसी भवन में बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इससे समय की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।
विधायक ने कहा कि सीसी रोड बनने से गांव में आवागमन सुगम होगा तथा विकास की नई राहें खुलेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग की अपील की और कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में प्राथमिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा।


कार्यक्रम में प्रबंधक संतराज पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, सीक्रेटरी सूरज कनौजिया, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी अरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, संतोष जायसवाल, मंगेश यादव, जोन अध्यक्ष रवि गुप्ता, धर्मराज पटेल, नंदलाल पटेल, श्यामजी विश्वकर्मा, अशोक राय, कमल पटेल, हिटलर सिंह, रमेश पटेल, कमलेश पटेल, दीनानाथ पटेल, रामचंद्र मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, लालता प्रजापति, विनोद पटेल, बृजेश पटेल, मनोज गौतम, शिवशंकर पटेल, विनय विश्वकर्मा, कोतल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान बड़ेलाल पटेल ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!