JAUNPUR. जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने उसके साथ पांच वर्ष पूर्व चोरी-छिपे मंदिर में शादी करने वाले युवक पर लगातार यौन शोषण करने और अब विवाह संबंध स्वीकार नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसके साथ मंदिर में विवाह किया था। विवाह के बाद वह मायके में ही रहती रही, इसी बीच आरोपी अक्सर उसके पास आता रहा और उसे बहला-फुसलाकर संबंध बनाता रहा। काफी समय बीतने पर जब युवती ने ससुराल चलने का आग्रह किया तो आरोपी लगातार टालता रहा और बाद में ससुराल ले जाने से साफ इंकार कर दिया।पीड़िता ने आरोपी पर धोखे और शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी