Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल, ट्रक पलटा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सेऊर नवोदय विद्यालय के सामने बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रही धन लगी ट्रक पलट जाने से जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर भीषण जाम लग गई बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम 4:30 बजे एक ट्रक यूपी 62- टी 4828 जमालापुर से रोडवेज बस के बीच रेस लगाई जा रही थी जैसे ही मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सीर स्थित रामनगर मोड़ के पास ट्रक पहुंचा उसी समय एक बाइक सवार अपने बाएं तरफ स्थित हाईवे पर घुसा ही था कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर में बाइक सवार अभय राज यादव पुत्र लालमन यादव 32 वर्ष और रोहित यादव पुत्र दीनानाथ 26 वर्ष निवासी कुत्तुपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक तेज रफ्तार से मड़ियाहूं की तरफ भागने लगा और नवोदय विद्यालय के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर एक कंडक्टर फरार हो गए।
सूचना पर मडियाहू कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हाईवे पर लगी जाम को तुरंत छुड़वाया और ट्रक के कागजात के सहारे ट्रक मालिक को फोन कर घटना की सूचना दिया है उधर ग्रामीणों ने घायल दोनों बाइक सवारों को मड़ियाहूं स्थित एक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!