MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया यह सम्मेलन छात्रों और शिक्षकों के बीच गंगा जमुना संस्कृति की तरजीह रही। इस दौरान पुराने छात्रों के जरिए नए छात्रों के बीच शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास देखा गया।

मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंस’ ने कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। यहां से निकले छात्र आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है।

विशिष्ट अतिथि श्रीकांत ने कहा कि पूर्व छात्रों का अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होता है। ऐसे सम्मेलन आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना, अमरावती ग्रुप के पुरातन छात्र श्री कांत समेत जेएनवी कमिश्नर दिल्ली एसके त्यागी, डॉ. आशुतोष सिंह, डीपी पाण्डेय, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. विकास यादव, केराकत एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने भी पुरातन छात्रों को संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में विद्यालय के विकास पर चर्चा की गई। पुरातन छात्रों का संचालन हरिओम सहाय ने किया। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था इमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जमालापुर के प्रबंधक एवं नवोदय विद्यालय की पुरातन छात्र रहे वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी