Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में अधिवक्ता के पुत्र को दबंगों ने चाकूओं से किया गंभीर घायल, अधिवक्ताओं में रोष

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा में सोमवार की अपराहन पुरानी दुश्मनी को लेकर अधिवक्ता के छात्र पुत्र को राड एवं चाकुओं से हमला कर बुरी तरह गंभीर घायल कर दिया है। मंगलवार की सुबह तहसील के अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल मुआयना के लिए घायल छात्र को सीएचसी इलाज के लिए भेज रही है।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली के सीर निवासी महेंद्र यादव तहसील में अधिवक्ता है। सोमवार को उनका पुत्र नितिन यादव 16 वर्ष 11 का छात्र है जो बारीगांव नेवादा स्थित राजेंद्र प्रसाद यादव इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। सोमवार की अपराह्न 2:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी गगन गौतम के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि गगन गौतम मारपीट के लिए पहले से ही तैयार था और अपने कुछ चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ राड एवं चाकू लेकर अधिवक्ता के पुत्र नितिन यादव पर हमला बोल दिया इसके बाद नितिन यादव के सिर और हाथ में गंभीर चोटे आई। सोमवार की शाम अधिवक्ता महेंद्र यादव ने घायल पुत्र को लेकर मड़ियाहूं कोतवाली में जनसुनवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर रमेश को जानकारी दिया उन्होंने दूसरे दिन जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करने की बात कहते हुए अधिवक्ता को प्राइवेट मेडिकल कराने की सलाह देते हुए भेज दिया। मंगलवार की सुबह तहसील खुलते ही जैसे ही अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी मिली अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एवं महामंत्री अशोक यादव के साथ दर्जनों अधिवक्ता कोतवाली में पहुंचकर दबंगों के खिलाफ एक बार फिर शिकायत किया। इसके बाद जनसुनवाई देख रहे इंस्पेक्टर ने अधिवक्ताओं की मनसा को भांपते हुए तुरंत सरकारी मेडिकल कराने और प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने मुलजिमानों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए वापस तहसील चले आए। इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह, गुलाब दुबे, राजेश जायसवाल, अनिल मिश्रा, पीड़ित अधिवक्ता महेंद्र कुमार यादव, अनिसुर्रहमान, बी एल यादव, चंद्रेश यादव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!