MUKTIGANJ. मुफ्तीगंज विकास खंड के रसुलपुर ओझैनिया में कई लाख रुपये से बना पंचायत भवन शो पीस में खड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षो से ताला लटका हुआ पड़ा है कभी भी कोई अधिकारी कर्मचारी वहां दिखाई नहीं दिए। बने हुए पंचायत भवन के सामने उगी घास पूस यह बयां कर रहा है कि कभी भी इस भवन का देख रेख करने वाला कोई नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान काम कराके पैसा लेकर चले जाते है ग्राम प्रधान भी कभी देख रेख नहीं करने आते है। फोन पर ग्राम पंचायत अधिकारी से बात हुई तो उन्होने बताया कि 18 लाख रुपये के बजट में बाउंड्रीवाल सहित लगभग नौ लाख रूपये का भुगतान हुआ है बाउंड्रीवाल बन जाने के बाद और भुगतान होगा ।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी