JAUNPUR. जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव निवासी एवं मड़ियाहू तहसील में स्वराज ट्रैक्टर के पूर्व डीलर योगेंद्र नाथ यादव के पिता पूर्व प्रधानाध्यापक बलदेव प्रसाद यादव नहीं रहे। चार दिनों की बीमारी में बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रयागराज के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लिया। स्व. श्री यादव लगभग 80 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर रात में ही अस्पताल से उनके बेटे योगेंद्र नाथ यादव ने निकालकर पैतृक निवास भसोट पवारा लाया गया है, जहां लोगों ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा।
मड़ियाहू तहसील के वर्तमान में पावर ट्रैक ट्रैक्टर के डीलर योगेंद्र नाथ यादव मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के पवारा थाना के भसोट गांव निवासी हैं। बीते 10 वर्षों से बेलवा रोड स्थित रामपुर निस्पी गांव में स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी डालकर निजी आवास बनाकर निवास कर रहे थे। बीते चार दिन पहले उनके पिता 80 वर्षीय पूर्व प्रधानाध्यापक बलदेव प्रसाद यादव कि अचानक तबीयत खराब हो गई जिन्हें जौनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां राहत नहीं मिलने पर बेटे योगेंद्र नाथ यादव ने 2 दिन पहले प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां बुधवार की शाम 6:00 बजे उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस लिया।

श्री स्व. बलदेव प्रसाद यादव प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर होने के बाद गांव में ही रहकर समाज सेवा में व्यस्त रहने लगे थे। उनकी मौत की समाचार जैसे ही परिजनों को लगी घर में कोहराम मच गया। देर रात अस्पताल से निकलकर उनका पार्थिव शरीर घर ले आया गया। घर पहुंचने के बाद गांववासियों ने परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचना शुरू कर दिए। वही शुभचिंतकों ने पहुंचकर पूर्व प्रधानाध्यापक को श्रद्धांजलि दिया। पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. बलदेव प्रसाद यादव अपने पीछे तीन पुत्रों रवींद्रनाथ यादव, योगेंद्र नाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनका अंतिम संस्कार आज प्रयागराज की संगम घाट पर किया जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी