RAMPUR . रामपुर थाना में आयोजित ‘समाधान दिवस’ के अवसर पर उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित संयुक्त प्रकरणों में दोनों विभागों की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित करने पर विशेष बल दिया गया। भूमि विवाद सहित अन्य संवेदनशील मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक चर्चा की गई।
समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया, जिससे जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी