JAUNPUR। पवांरा पुलिस ने महिला को मारने-पीटने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवकीपुर गांव निवासी आंचल यादव पत्नी मनोज यादव ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगायी कि तीस दिसम्बर की दोपहर करीब डेढ़ बजे आपसी विवाद को लेकर विपक्षी रामसिंह यादव सहित तीन लोग उसको गाली-गुप्ता देते हुए मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दिये । वहीं इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर एवं उसकी तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी