Breaking News

MARIYAHU NEWS. नीलगाय से टकराई एर्टिगा, बड़ा हादसा टला

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के पाली बाजार के समीप जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर शनिवार की रात 8 बजे एक अर्टिगा कार और नीलगाय के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
मड़ियाहूं के कालूपुर निवासी कमलेश कुमार पटेल जौनपुर से अपनी चाची को दवा दिलाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली बाजार के पास अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय अर्टिगा कार से साइड से टकरा गई, जिससे वाहन का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के बाजारवासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर आवारा पशुओं की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!