JAUNPUR. नगर पंचायत कचगांव की ईओ आस्था पाठक का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद नगर पंचायत के नवागत ईओ चंदन सिंह गौड़ बनाएं गए, चेयरमैन द्वारा कार्यभार ग्रहण कराया गया।
बता दें कि मड़ियाहूं के ईओ चंदन सिंह गौड़ को नगर पंचायत कचगांव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने ईओ चंदन सिंह गौड़ को कार्यालय पहुचकर कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने ईओ चंदन कुमार गौड़ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ईओ चंदन सिंह गौड़ ने कहा कि प्रत्येक वार्डो में साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना एवं जरूरी कार्यो को प्राथमिकता देते हुए कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस दौरान परवेज अहमद खान, आशिफ खान, किशन सिंह, दिवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी