JAUNPUR.जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के मझगवां कलां गांव में शनिवार की सुबह को एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची अलाव तापते समय आग से गम्भीर रूप से झुलस गई।परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया लेकिन धन के अभाव के कारण बीएचयू नहीं जा पाया।
सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी। परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय उठी आग की लपट अंशिका के कपड़े में पकड़ लिया और कुछ ही सेकेंड में अंशिका जलने लगी। अचानक छोटी बच्ची को जलते देख आस पास से चीख पुकार मच गई। लोगों ने कंबल फेंककर आग को बुझाया। बच्ची को उठाकर स्थानीय सीएचसी पर ले गए जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली उपचार के बाद डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया गया लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण परिजन बीएचयू नहीं ले जा सके।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी