Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में चला अतिक्रमण अभियान, नहीं दिखा अतिक्रमण दस्ता का ठेला गाड़ी पर असर

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में सोमवार की अपराह्न प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में सड़कों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण करने वाले ठेला गाड़ी नदारत रहे। ऐसा लग रहा था कि मानो सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले ठेला को पूर्व से ही सूचना हो गई थी जिसके कारण वह बाजार से गायब रहे फिर भी अतिक्रमण दस्ते से पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा।

फोटो- जलालपुर रोड पर एक चाईनीज दुकान को हटाते हुए

सोमवार को 3 बजे नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ और कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह समेत पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारी अभियान में मौजूद रहे।
नगर का अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वप्रथम गांधी तिराहे से स्टेशन रोड तक अभियान चलाई गई। इस दौरान गांधी तिराहे से लेकर श्री राम जानकी मंदिर तक सड़कों पर हमेशा रास्ता जाम करने वाले ठेला गाड़ी नदारत रही सभी ठेला एक गली में जाकर खड़ी रही।अतिक्रमण दस्ता नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाते हुए स्टेशन रोड तिराहे तक पहुंची जहां पर जगह-जगह सड़कों पर टिनशेड एवं बैनर पोस्टर को उठाकर नगर पंचायत के गाड़ियों में भरकर ले गये और लगभग 12 लोगों को चिन्हित करते हुए हिदायत दी गई कि अगर दूसरे दिन अतिक्रमण हुआ तो बुलडोजर से कार्रवाई कराई जाएगी इसके बाद उत्तर तरफ रजिया काम्प्लेक्स गली तक दस्ता चली और नालियों से अतिक्रमण हटाया। यह अतिक्रमण की कार्रवाई सांकेतिक रूप से की गई। करीब इस तरफ 10 लोगों को हिदायत देकर छोड़ गया कि भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण ना करें। इसके बाद जलालपुर रोड पर क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा और कोतवाल अमित कुमार सिंह, ईओ चंदन सिंह गौड़ पहुंचे यहां अतिक्रमण अभियान ईटाएं रोड तक चलाया गया। अतिक्रमण दस्ता के पहुंचते ही पूरे नगर में हड़कंप मचा रहा कुछ व्यापारी जो सड़कों पर टिनशेड लगाए थे खुद से हटाते दिखे और कुछ को नगर पंचायत कर्मचारी ने खोलकर गाड़ियों में भरकर उठा ले गए।
मजे की बात यह रही की अतिक्रमण अभियान के दौरान जो ठेला गाड़ी सड़कों से नदारत दिख रहे थे वह अभियान अधिकारियों को दूसरी तरफ जाते ही अपनी गाड़ी लेकर सड़कों पर उतर आए और फिर से जाम लगाकर सामान बेचते देखे गए। थोड़ी देर में ही रेलवे फाटक से लेकर सरदार भगत सिंह तिराहा फिर अतिक्रमण के चपेट में आ गया था। मनबढ़ ठेला गाड़ी वाले चिल्ला चिल्ला कर फलों एवं सब्जियों को बेच रहे थे। जिससे लगता था कि यह सांकेतिक अतिक्रमण अभियान पूरी तरह फ्लाप रही।
फिलहाल इस संबंध में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि यह अतिक्रमण अभियान अभी तो सांकेतिक था एक बार व्यापारियों दुकानदारों को सचेष्ठ कर दिया गया अब दूसरी बार बुलडोजर के साथ हम लोग अतिक्रमण हटाने के लिए आएंगे फिर किसी भी कीमत पर किसी को बक्सा नहीं जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!