Breaking News

जौनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के नौली गाँव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौली गाँव निवासी सोनू (22 वर्ष) पुत्र शैलेश किसी कार्य से बाइक द्वारा खेतासराय बाजार आ रहा था।
बताया जाता है कि नौली तिराहे के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही एक महिला को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!