Breaking News

JAUNPUR. रास्ते के विवाद को लेकर महिला को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

JAUNPUR. पवांरा थाना पुलिस ने महिला को मारने-पीटने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सरिता देवी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया की सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर उसके पड़ोसी दशई , प्रयागराज सहित चार लोग उसको भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसों व लाठी-डण्डों से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर उसके पति आकर बीच-बचाव किये । चारों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये । मारने-पीटने से उसको चोटे आयी हैं । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर एवं उसकी तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!