BADLAPUR. जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी डड़वा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के भदैया गांव निवासी कुट्टू अपने रिश्तेदार खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सोनू हरिजन के साथ महराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिदा के पास स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट निकासी का कार्य देखकर वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। वह जैसे ही उमरी डड़वा में स्थित कृष्णा डेयरी मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां समाचार संकलन तक उसका उपचार जारी है। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी