Breaking News

जौनपुर। रेलवे अंडरपास और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ी पूर्वी केबिन के पास वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ रेल लाइन पर अंडरपास और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सोमवार को समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।

फोटो- धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में समाजसेवी जज सिंह अन्ना, सपा नेता विवेक यादव, प्रधान बिंदु कुमार, जीत लाल विश्वकर्मा, राजनाथ, फूलचंद, रीता पाल, गीता देवी, संजय कुमार, रमेश पाल, सीता देवी, महेंद्र कुमार, रामकली, आशू सिंह, विजय पटेल, राम शिरोमणि, मोहन पटेल, प्यारी लाल यादव, अभय राज, सरस्वती देवी, बाबूलाल पाल व मोनू यादव आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के सटा हुआ मंडी समिति होने के कारण पकड़ी, कमालपुर, रामपुर, शिवपुर, नारायनडीह, सुजनीडीह, कोदहूं, सोहांसा, सुभाष नगर व तरहठी गांवों के हजारों किसानों का आवागमन सदैव बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन पार करने के लिए तरहठी रोड से प्रयागराज मार्ग से होते हुए लगभग चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। अंडरपास अथवा ओवरब्रिज बनने से यह दूरी आधा किमी में सीमटकर रह जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास न होने के कारण बीते 10 वर्षों में दर्जनों लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन, रेलवे अधिकारी और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

फोटो- रेलवे की सुरक्षा में काफी संख्या में लगी पुलिस

3 घंटे के बाद असिस्टेंट इंजीनियर प्रतापगढ़ बलराम अरुण, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ,नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।समाजसेवी जज सिंह अन्ना सहित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 4 माह के बाद रेलवे अंडरपास या ओवर ब्रिज नहीं बनाया गया और अर्चना व नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, जीआरपी प्रभारी जंघई अरूण मिश्रा,आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर डटे रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!