Breaking News

MARIYAHU. मड़ियाहूं में मकान कब्जा करने जा रहे दबंगों ने प्रतिरोध करने पर महिला को मारी चाकू घायल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला मडियाहू कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना देकर मेडिकल मुआयना करने की मांग किया है।
जानकारी के अनुसार शीतलगंज बाजार निवासी साक्षी जायसवाल के घर काफी दिनों से मकान की विवाद चला आ रहा है।

फोटो- चाकू से घायल महिला अपनी बाएं हाथ को दिखाती हुई

आरोप है कि शुक्रवार से साक्षी कि गांव के पड़ोसी दबंग अपने परिवार के कुछ महिलाओं एवं अज्ञात लोगों के साथ मकान पर कब्जा करने के लिए आए इसके बाद साक्षी जायसवाल के परिवार में कोई मौजूद नहीं रहने के कारण उसने दबंगो का प्रतिरोध किया इसके बाद दबंग उसकी पिटाई करने के लिए दौड़ा लिया तो वह भागकर अपने घर में घुस गई और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। बताते हैं कि दबंगों ने मोबाइल से वीडियो बनता देखकर जबरदस्ती घर में घुस गए उसके हाथ से मोबाइल को छीन लिया और करीब 32000 रुपए की मोबाइल पटककर तोड़ डाला। उसी समय आरोप है कि रोहित की पत्नी सब्जी काटने वाली चाकू लेकर आगे आई और मारने के लिए दौड़ी बीच बचाव के दौरान साक्षी जायसवाल के बाएं हाथ में चाकू से गंभीर चोटे लग गई जिससे रक्तस्राव होने लगा अधिक रक्तस्राव होने के कारण दबंग डरकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने घायल महिला की लिखित तहरीर लेकर हल्का सिपाही अनुज सिंह को जांच के लिए दे दिया है लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने कहा कि इनका दोनों पक्षों के बीच मकान का विवाद है जिसके कारण शुक्रवार को आदित्य जायसवाल और उनके लड़के का शांति भंग में चालान किया था आज बढ़ा चढ़ा कर तहरीर दिया गया है चाकू की घटना गलत है।

फोटो- पीड़ित के द्वारा दी गई पुलिस को तहरीर

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!