जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत खुटहन रोड निवासी एक युवक पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसमें पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
नगर के खुटहन मार्ग निवासी वीरू उर्फ शशांक पुत्र शिव प्रसाद के मकान में जनपद के गौराबादशाहपुर निवासी पूजा सोनी पुत्री मृत्युंजय सोनी जो कि शशांक के मकान में किराए पर रहती थी। वहीं धीरे धीरे दोनो को प्यार हो गया। जिसमें शशांक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारिरिक संबंध बनाने लगा। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किराएदार युवती को मकान से निकल दिया। वहीं जब युवती गर्भवती हो गई। तों युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घर के समीप से आरोपित युवक को कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडे ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी