MARIYAHU. यूपी के जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर के महतवाना मोहल्ले में स्थित बीडी चिल्ड्रेन स्कूल ने साइंस डे पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न मॉडले प्रस्तुत किया गया। आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी अभिभावकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था।

बता दे की बीडी चिल्ड्रन स्कूल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साइंस डे पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न मॉडलों में सोलर सिस्टम, रोबोट, सिक्योरिटी सिस्टम, स्मार्ट सिटी, सैटेलाइट, घरघंटी, एटीएम मशीन, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, ऑटो रेलवे फाटक बनाकर बच्चों ने अभिभावकों एवं अध्यापकों के बीच प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे समाजसेवी दिनेश जायसवाल ने बच्चों कि इस प्रतिभा की भुरि-भुरि सराहना किया। उन्होंने कहा की बीडी चिल्ड्रेन स्कूल के व्यवस्थापक से लेकर अध्यापक तक बच्चों के बीच जो शिक्षा का अलख विज्ञान के तौर पर जगा रहे हैं उससे बच्चों में प्रतिभा की निखार दिखती है।

इस मौके पर स्कूल के संस्थापक सुभाष चंद्र मौर्य, प्रबंधक विकास मौर्य एवं प्रधानाचार्य
धर्मेंद्र कुमार यादव, अध्यापक फैजान, अमन पटेल, महेंद्र यादव, नितेश मिश्रा, राजेश पटेल, सोनी जायसवाल, रिया सेठ, फलक, गायत्री मौर्य, लेना चौरसिया, निगार फातिमा आदि मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी