Breaking News

जौनपुर। पुराने जमीनी विवाद में महिला सहित तीन की पिटाई, महिला से छेड़खानी का आरोप,मारपीट का विडियो वायरल

जौनपुर। जिले के जफराबाद कस्बे के दरीबा मुहल्ले में बुधवार को जमीनी विवाद में दबंगो ने महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना में तहरीर पुलिस को दे दी गयी है।घटना में मारपीट तथा एक मोबाइल के जलने का विडीओ वायरल हो रहा है।
ऊक्त मुहल्ले की निवासिनी किरन बाला गिरी पत्नी रविकांत गिरी ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक जमीन में जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा था।रविकांत गिरी ने जाकर विरोध किया।तब सरिष्ठ पुत्र कांता,आत्मा पुत्र अंगनु,अमित पुत्र लेखु, दुर्गाप्रसाद पुत्र सरिष्ठ ने बांस के डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया।पति की पिटाई देख किरनबाला अपने नाबालिग भतीजे के साथ मौके पर पहुंच कर बचाने लगी।जिसपर उन लोगों ने ऊक्त दोनो को भी पीट दिया।आरोप है दुर्गाप्रसाद ने किरनबाला के साथ छेड़खानी किया।आरोप है इसके बाद जिस मोबाइल से घटना का विडीओ बनाया जा रहा था। उसे कूचकर जला दिया गयंघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!