जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के बकियां चोरारी गांव में स्थित सुदामा देवी रामराज गुप्त इंटर कालेज में मंगलवार को एक प्रेरणादायक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रद्धेय कुमार गुप्ता तथा विद्या क्यूंचन बैंक से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा 12 के मेधावी छात्र चंदन कुमार यादव को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के हेड राजीव ओबेराय ने कहा छात्र नियमित अध्ययन करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही छात्रों से अनुशासन बनाए रखने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहने का आह्वान किया गया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्रद्धेय कुमार गुप्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एक लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता। मेहनत से ही अपने उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी