Breaking News

जौनपुर। टेम्पो पलटने से चालक समेत पांच घायल

जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर के मुख्य मार्ग स्थित गंदा नाला के समीप गुरुवार भोर में एक टेम्पो पलट जाने से चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के ताखा पूरब के पटखौली गांव निवासी किरन पाठक (40) पत्नी देवमनी पाठक अपने परिवार के साथ वाराणसी से टेम्पो द्वारा घर लौट रही थीं। उनके साथ 12 वर्षीय अर्पित पाठक, 19 वर्षीय शालिनी पाठक और 32 वर्षीय रीमा पाठक भी मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि नगर के मुख्य मार्ग पर बी-मार्ट के समीप अचानक टेम्पो चालक जावेद (45) निवासी दुल्हापुर, मुगलसराय को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक समेत सभी सवारियां घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!