शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
मुंबई। महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित न होने के विरोध में वर्ली स्थित जांभोरी मैदान में भाजपा व महायुति की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति” के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई और विपक्षी दलों पर बिल को रोकने का आरोप लगाया गया।

इस दौरान वार्ड क्रमांक-82 की नगरसेविका जगदीश्वरी जगदीश अमीन ने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को गिराकर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बिल का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका और महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करने के बजाय उसे विफल करने में लगा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अंतरात्मा की आवाज पर वोट’ देने की अपील को ठुकराने को भी विपक्ष की बड़ी चूक बताया।

जगदीश्वरी अमीन ने कहा कि विपक्ष ने एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और इसके लिए व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रंजू सिंह, चाणक्षा बेले, मेघा पावसकर, किरण सिंह, शोभा पाटिल, पूनम दलवी, सुषमा वर्मा, विकास तिवारी, परमात्मा गुप्ता, शशिकांत कॉप, ओपी यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश अमीन ‘अन्ना’ और अश्विनी कांबले सहित बड़ी संख्या में भाजपा व महायुति की महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थीं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी