Breaking News

जौनपुर। ग्रापए के मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय को पितृ शोक

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय के 81 वर्षीय पिता स्व. सायनाथ पाण्डेय के गोलोकवास हो जाने पर उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक डॉ. के. एन. राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “पिता का साया और उनकी छाया जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, इसका वास्तविक अहसास उनके न रहने पर ही होता है। पिता वह मजबूत छत होते हैं, जिनके संरक्षण में जीवन की कठिनाइयों—चाहे वह तपती गर्मी हो या बरसात की विपरीत परिस्थितियां—का आभास भी नहीं होता। उनके मार्गदर्शन और स्नेह से ही परिवार को दिशा और संबल मिलता है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्व. सायनाथ पाण्डेय का जीवन सादगी, संस्कार और अनुशासन का प्रतीक था। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और जीवन मूल्यों को परिवार के सदस्य सदैव आत्मसात करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह, जिलाध्यक्ष चंदौली आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर संजय अस्थाना, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण मौर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य साहित अन्य पत्रकार बंधु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!