Breaking News

जौनपुर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर में नहीं मिलती ओआरएस, उल्टी दस्त के मरीजों में मचा हाहाकर

जौनपुर। जिले के रामनगर सीएचसी अंतर्गत आने वाली जमालापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर फार्मासिस्ट के नहीं होने के कारण मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है सरकार को भी फार्मासिस्ट एवं डॉक्टर मिलकर लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। इलाज के लिए मरीज अस्पताल के आसपास दर-दर भटकने को मजबूर है। जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर मुर्दाघर बनता जा रहा है।
“मरीज के साथ फार्मासिस्ट फोन पर अभद्रता के साथ करता है बात, ईट भट्टे पर भीषण गर्मी के चलते उल्टी दस्त के बढ़े मरीज, ओआरएस पैकेट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर से लापता”
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह 10:00 बजे जवन्सीपुर में स्थित ईट भट्टे पर कुछ मजदूरों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। भट्ठा मालिक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराम सिंह भोले ने तुरंत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11:00 पहुंचे तो स्वास्थ्य केंद्र पर ना तो डॉक्टर उपलब्ध रहा न ही परमानेंट नियुक्ति लिए हुए फार्मासिस्ट रामचंद्र पटेल मौजूद रहा। वहां मौजूद नर्स ने बताया कि फार्मासिस्ट रामचंद्र पटेल कभी-कभी आते हैं जबकि उनकी नियुक्ति जमालापुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर है जब आते हैं तो रजिस्टर पर जितने दिन नहीं आते उसका और उस दिन का सब हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति बढ़ा लेते हैं। फिलहाल भट्ठा मालिक ने नर्स से उल्टी दस्त के लिए ओआरएस पैकेट की मांग किया। जिसे नर्स ने बिना फार्मासिस्ट के आदेश बिना देने से इनकार कर दिया और कहा कि हम फोन पर बात करा देते हैं अगर उनका आदेश होगा तो पैकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। भाजपा नेता ने फोन पर बात किया तो फार्मासिस्ट ने कहा कि आज मैं नहीं आऊंगा जब आऊंगा तब ओआरएस पैकेट दे दूंगा। जिस पर भाजपा नेता ने पूछा कि ड्यूटी यहां है तो आप कहां हैं उसने फोन पर जवाब दिया कि मैं चाहे जहां रहूं, आऊं अथवा ना आऊं मेरी जहां शिकायत करना हो कर लो मेरी पहुंच ऊपर तक है।
“सोमवार को सैकड़ो मजदूर करेंगे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन, पीड़ित मजदूर बोले सीएमओ होंगे इसके जिम्मेदार”
भाजपा नेता उसकी बात सुनकर फोन रख दिया और उल्टे पाव लौट गए। मजदूरों को बाजार ले जाकर दवा इलाज कराया।
भीषण गर्मी के कारण ईट भट्टों पर मजदूरों की हालत आए दिन खराब रहती है लेकिन रामनगर का स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह मुर्दाघर बन चुका है लाखों रुपए की तनख्वाह लेने वाले कर्मचारी अस्पतालों से नदारत है। जबकि यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का दावा है की प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह काम कर रहा है लेकिन रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर मुर्दाघर बनता जा है।
इस संबंध में अभिषेक कुमार पटेल रामनगर सीएचसी अधीक्षक ने बताया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी परमानेंट डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है बल्कि तीन दिन सप्ताह में रामनगर से डॉक्टर बैठाए जाते हैं शनिवार को उनका टर्न नहीं है और फार्मासिस्ट आज छुट्टी पर है लेकिन तीमारदारों से फोन पर बातें सलीके के साथ करना चाहिए। ईट भट्टे पर मैं डॉक्टर भेज कर मरीजों का इलाज करवाता हूं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!