जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सुषमा यादव पत्नी अनिल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके पड़ोसी मोनाथ यादव और मुकेश यादव ने उसके साथ गाली-गलौज की।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसे, डंडे और बेत से उसे बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। साथ ही, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुषमा यादव की शिकायत पर मोनाथ यादव पुत्र गंगानाथ यादव और मुकेश यादव पुत्र मोनाथ यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम लाल को सौंपी गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी