जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला थानागद्दी मार्ग पर वीरभानपुर ग्राम के समीप गुरुवार को सड़क किनारे रामदुलार यादव पुत्र स्व. पुरुषोत्तम यादव उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी ग्राम बन्तरी की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चंदवक पुलिस को दी चंदवक पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई किया।घर के सदस्यों ने बताया कि हत्या की वजह जमीन के खरीद परोखत से जुड़ा है परिजन का कहना है कि गलत तरीके से इनकी ज़मीन सुभाष यादव, सुरेश यादव, पुत्रगण लौहारी यादव व बबलू यादव पुत्र सुभाष यादव निशा देवी पत्नी बबलू यादव के पक्ष बैनामा हुआ था जिस पर अनिता देवी इनकी पुत्र वधु द्वारा इस पर दीवानी में मुकदमा भी किया गया था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी