Breaking News

मड़ियाहूं। मोहर्रम पर अकीदतमंदो ने ताजिया निकालकर मनाई त्यौहार कर्बला पहुंचकर ताजिया को किया ठंडा

मड़ियाहूं। जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में मोहर्रम का मातमी त्यौहार अकीदतमंदों धूमधाम से मनाया। कर्बला दूर है जाना मंजूर है या हुसैन की मातमी नारों के साथ लोगों ने ताजिया के साथ कर्बला पर पहुंचकर ताजिया को ठंडा किया।


मड़ियाहूं नगर में चौक ताजिया कमेटी महतवाना के सरपरस्त में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में महतवाना चौक से ताजिया कमेटी कफील अहमद की अध्यक्षता और कमाल अख्तर फारूकी की सरपरस्ती में ताजिया निकालकर अकीदतमंदों ने जगह-जगह प्रतीकात्मक लाठी डंडों से करतब दिखाते हुए देर शाम कर्बला पहुंचे और वहां ताजिया को ठंडा किया। इस दौरान पूरा नगर या हुसैन कर्बला दूर है जाना मंजूर है के नारों से गुंजता रहा। मड़ियाहूं नगर में सात अखाड़े ने मोहर्रम की 10 वीं पर लाठियों से अपना करतब खेल के माध्यम से दिखाते हुई मातम मनाया। इस दौरान ताजिया कमेटी के सरपरस्त कमाल अख्तर फारुकी, अध्यक्ष कफील अहमद, महामंत्री मेराज टीवीएस, सदस्य मुन्ना हाशमी, अत्ताउल्लाह खान, रहमद खान, डा आलमगीर पूर्व सभासद, शहजादे, जमील उस्ताद, बच्ची उस्ताद, शमीम उस्ताद, शमशेर उस्ताद, नन्हू उस्ताद, डा. वकार, डॉ. शाहनवाज आलम,आरिफ राईन, वैश फारूकी, फहीम खान लड्डू आदि जुलूस में मौजूद रहे।


इसी तरह जमालापुर बाजार में भी औंरा, जवंसीपुर, सिरौली, कुम्भापुर, जोगापुर से मोहर्रम के लिए ताजिया निकाली गई। और मोहर्रम का मातमी त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!