Breaking News

जौनपुर। संविदा लाइमैन की करंट लगने से इलाज के दौरान मौत, बिजली चालू करने के दौरान हादसा

नवनीत कुमार सिंह रिपोर्टर
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील के जयसिंहपुर गांव में बिजली का काम करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय संविदा लाइनमैन अमृतलाल पटेल की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
अमृतलाल पटेल पुत्र स्व. ईश्वर लाल पटेल जयसिंहपुर गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली आपूर्ति ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बताया जाता है कि संविदा लाइनमैन प्रहलाद ने ‘सीडडाउन’ (बिजली बंद करने का अनुरोध) लिया था, जिसके बाद अमृतलाल पटेल बिजली आपूर्ति ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की 8 माह की एक बेटी है। परिवार में उनकी पत्नी राधिका और छोटा भाई अमित हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस फोर्स, मड़ियाहूं सीओ विजय चौधरी, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल और अपना दल (एस) पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार और मड़ियाहूं सीओ विजय चौधरी ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!