जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वर्ष 2003 में ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अदालत की कार्रवाई लगातार तेजी के साथ चल रही है। बीते 1 अगस्त दिन शनिवार को एडीजे-6 की अदालत में मृतक की तरफ से वादी संजय राय का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद बचाव पक्ष ने तीसरी बार जिरह शुरू की, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई 11 अगस्त तय की है।
यह हत्या 2 नवंबर 2003 का है, जब आजमगढ़ के लालगंज ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख अजय राय की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।
मामले में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, अनिल यादव समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। शनिवार की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता भी अदालत में मौजूद रहे। अब इस बहुचर्चित मुकदमे की अगली जिरह 11अगस्त को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
अदालत में कार्रवाई के दौरान मृतक के भाई संजय राय के अलावा अवधेश सिंह एडवोकेट, राजेश सिंह एडवोकेट, संजय सिंह एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट अरुण राय मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी