शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा वार्ड-80 की ओर से अंधेरी (पूर्व) के गुंदवली स्थित कामगार कल्याण हॉल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पारंपरिक उल्लास के साथ तीज पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय उपाध्याय ने तीज और कजरी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये उत्तर भारतीय पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजक एवं पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव की सराहना करते हुए कहा कि स्व. सुनील यादव द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आगे बढ़ाना सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीज पर्व की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य संध्या सुनील यादव की पुत्री एवं स्थानीय नगरसेविका दिशा यादव भी जारी रखेंगी।
आयोजक संध्या सुनील यादव ने भावुक होते हुए कहा कि तीज महोत्सव का आयोजन पिछले 12 वर्षों से किया जा रहा है। उनके पति स्व. सुनील यादव इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति के बावजूद कार्यक्रम में शामिल लोग ही उनका परिवार हैं। उन्होंने भविष्य में भी तीज महोत्सव का आयोजन निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गायक सुशील मिश्रा और उनके साथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित श्रोताओं ने सराहा।
कार्यक्रम में नगरसेविका दिशा यादव, वनिता गावंड, सुषमा देसाई, निर्मला राउत, सिंधुताई आवारे, ममता शर्मा, राखी गुप्ता, प्यारी देवी यादव, भारतीय उफाले, सोनल पटेल, सुनीता पांडेय, वनिता सोनावणे, तृप्ति मिश्रा, अनिता डावरे, अरुणा कदम, रूढ़ी पटेल, नगरसेवक पंकज यादव, गणेश देसाई, समाजसेवी डॉ. शिवश्याम तिवारी, इन्द्रसेन उपाध्याय, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, एड. अनिल मिश्रा, राकेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह ‘बच्ची’, रामजी पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह, सिंह, लालचंद सोनकर, रवि दुबे, बाबा यादव, संजय चौरसिया, भगवानदास चौरसिया और सुरेश कथुरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी