जौनपुर। जिले की रामपुर में भी जमीनी विवाद में डबल मर्डर की आशंका प्रबल हो चुकी है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे आरोप लगाकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में शिवकुमार गुप्ता एवं जयप्रकाश गुप्ता की 8 एयर खाता 926 और 12एयर की 929 खाते में जमीन है। पीड़ित बिंदु देवी मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि हमारा पति शिवकुमार शराबी है जिसका लाभ लेते हुए जमालापुर चौकी क्षेत्र के औंरा निवासी राजू सोनी पुत्र रंगीले बीते 27 जुलाई को दारू पिलाकर दो खातों 926 व 929 में 400 एयर जमीन बैनामा करा लिया और एक खाते की जमीन पर उसकी चौहद्दी भी उल्टा सीधा लिखवा दिया। उसके बाद अपने रसूख और पैसे के बल पर 8 एयर की जमीन में ही 400 एअर जमीन हड़पने की नियत रखते हुए निर्माण कार्य शुरू किया जिसके बाद पीड़ित बिंदु देवी ने जमालापुर चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी दिया। जमालापुर प्रभारी ने कागजो के अवलोकन की बाद बैनामा गलत होने और दो खाते की जमीन में निर्माण नहीं करने के कारण एक खाते पर कब्जा करने को देखते हुए काम को रूकवा दिया। लेकिन राजू सोनी मिर्जापुर से एक दबंग युवक को बुलाकर जो पीड़ित बिंदु देवी के जेठ जयप्रकाश गुप्ता के मौसी का लड़का बताया जाता है उसके साथ मिलकर धीरे-धीरे उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है मना करने पर मौसी का लड़का पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहता है।
शनिवार को एक बार फिर राजू सोनी अपने साथियों को लेकर विवादित जमीन पर धावा बोला और मिस्त्री बुलाकर जबरदस्ती काम करने लगा बिंदु देवी के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दिया जाने लगा। बिंदु देवी ने बताया की राजू सोनी और उसके जेठ के मौसी का लड़का एवं जयप्रकाश गुप्ता जान से मारने की धमकी दे रहा है जबकि जयप्रकाश गुप्ता अपने हिस्से की जमीन राजू सोनी को किराए पर दे रखा है। पिछले माह शिवकुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी से अपनी जान पर खतरा होने की शिकायत भी कर चुका है मामले में थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने दोनों पक्षों को समझा बूझाकर विवाद नहीं करने की सलाह देकर सुलह समझौता कराया था। उसके बाद भी विपक्षी विवाद करने से और जबरदस्ती कब्जा करने से मान नहीं रहे हैं विपक्षियों को ना तो पुलिस का भय हैं और ना ही कानून का डर है जिसके कारण कभी भी किसी भी समय बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी