जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत अंतर्गत सदरगंज पश्चिम ईदगाह रोड से बंजारा बाबा मंदिर के आगे तक डूडा परियोजना घटिया किस्म से इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों में आवाज उठना शुरू हो गया है। घटिया कार्य की बानगी अब थोड़ी ही बची हुई है जो जल्दी-जल्दी ठेकेदार खत्म करने के चक्कर में पड़ा हुआ है।
प्रदेश के एक मंत्री का अपने आप को भतीजा बताने वाला ठेकेदार ज्ञानचंद यादव नगर पंचायत अंतर्गत सदर पश्चिम में ईदगाह रोड से बंजारा बाबा मंदिर के आगे तक डूडा परियोजना के तहत इंटरलॉकिंग कार्य करने का ठेका लिया हुआ है। उक्त कार्य डूडा परियोजना के अंतर्गत हो रहा है।
ईदगाह रोड से बंजारा बाबा की रोड पर पहले से ही इंटरलॉकिंग लगा हुआ है जो अच्छी खासी थी, फिर भी उसे पर नई इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू है। लेकिन ठेकेदार इतनी घटिया किस्म से काम करवा रहा है कि उसके ऊपर एक कहावत फिट बैठ रही है “ना कुटाई ना पिटाई बल्कि सीधे-सीधे लुटाई का कार्य हो रहा है”
ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री जी का वरदहस्त प्राप्त होने के कारण उसे घटिया कार्य करने में कोई भी संकोच नहीं हो रहा है, पुराने इंटरलॉकिंग पर ही थोड़ी सी गिट्टी और किसी नदी अथवा गंगा की घटिया बालू डालकर इंटरलॉकिंग ईट को बैठा दिया जा रहा है। इस रोड पर जांच के दौरान एक महिला शांति देवी ने बताया कि ठेकेदार गिट्टी डालकर कुटाई कर रहा है ना पिटाई कर रहा है जबकि सुनती हो कि यह सब होना चाहिए सीधे-सीधे ईट को बैठा दे रहा है और हल्की सी बालू ईट के ऊपर फैला दे रहा है और नीचे भी, जिससे बरसात होने के बाद वह बगल बनी नाली में बालू बहकर चली जाएगी। महिला इतनी जानकारी थी कि उसने बताई कि इसमें भस्सी अथवा मोटी बालू का प्रयोग करना होता है जिससे बरसात के बाद भी वह बहाव में बहने से रूके।
इंटरलॉकिंग के कार्य में अगर खराब ईटों का प्रयोग पूर्व में हुआ हो तो उसको उखाड़ कर उसे अच्छी गिट्टी डालकर कुटाई और पिटाई भस्सी के मिश्रण से होनी है लेकिन बंजारा बाबा रोड पर ठेकेदार ज्ञानचंद द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है जिससे लगता है कि साफ-साफ लूट मची हुई है।
इस संबंध में जब ठेकेदार ज्ञानचंद यादव से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि इसकी लंबाई चौड़ाई कितने फिट की है मुझे नहीं मालूम, यह कितने लागत से बन रही है यह भी मुझे जानकारी नहीं है। यह सब हमारे घर रखी गई फाइलों में है समय मिलेगा तो मैं घर जाऊंगा तो बताऊंगा। कुटाई और पिटाई की बात पर उन्होंने बताया कि जब वार्ड के सभासद को एवं अन्य को कमीशन देता हूं तो काम कहां से ठीक से होगा। वाह रे ठेकेदार साहब आपने बड़ी ही इमानदारी से सब बातें बता दिया जिसकी रिकॉर्ड में साक्ष्य बीआरसी 24 न्यूज़ के पास उपलब्ध है।
इस संबंध में सदरगंज पश्चिमी वार्ड-2 की सभासद राजेंद्र सोनकर ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कमीशन लेने की बात सरासर झूठा है। मैं इन ठेकेदारों का चाय तक नहीं पिया हूं। जो काम हो रहा है वह मानक के अनुसार नहीं है कुटाई और पिटाई करके इंटरलॉकिंग लगाने की बात मैं कह चुका हूं लेकिन ठेकेदार मेरी बात को नहीं सुना है। काम पूरी तरह घटिया किस्म से की जा रही है।
इस संबंध में जब डूडा परियोजना अधिकारी जितेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कुटाई और पिटाई भस्सी के साथ बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर पुरानी इंटरलॉकिंग लगी हुई है ईटे खराब नहीं है तो उसके ऊपर बनाया जा सकता है लेकिन अगर बीच-बीच में खराब है तो उसको उखाड़ कर कुटाई पिटाई करके ही इंटरलॉकिंग का कार्य होना चाहिए अगर घटिया बालू का प्रयोग किया जा रहा है तो यह गलत है उन्होंने कहा कि इसकी जांच हम सोमवार को कराएंगे। कमीशन के संबंध में जब आरोप की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार को ऐसा आरोप नहीं लगाना चाहिए था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी