जौनपुर। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं नगर पंचायत के खैरुद्दीनगंज मोहल्ले में टीचर्स कॉलोनी के पास स्थित जीआरसी कार्यालय पर बुधवार, 30 सितंबर 2026 को आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शानदार आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी विनय कुमार सिंह झगड़ु की ओर से आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित 30 मरीजों को निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
“समाजसेवी विनय सिंह झगड़ु की पहल पर जरूरतमंदों को मिली राहत, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी”
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 9 बजे अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के आगमन के बाद हुआ। समाजसेवी विनय कुमार सिंह झगड़ु, रामनगर ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल तथा दिनकर इंटर कॉलेज, जमालापुर के पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद सुबह 9:10 बजे से मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई और 9:20 बजे से चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण करना प्रारंभ कर दिया।

शिविर में सुबह से ही मड़ियाहूं नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे। चिकित्सकीय टीम ने बारी-बारी से मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विशेष लाभ मिला।

30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजा गया
शिविर के दौरान ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई। दोपहर करीब एक बजे पहले चरण में चयनित 14 मरीजों को समाजसेवी विनय कुमार सिंह झगड़ु ने हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क बस सेवा से वाराणसी के लिए रवाना किया। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे दूसरे चरण में शेष 16 मरीजों को भी ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इस प्रकार कुल 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह मखड़ू, चंद्रभान यादव प्रधान, अजय कुमार जायसवाल उर्फ बबलू, समर यादव, सभासद राकेश कुमार गुप्ता, रिंकू, आलोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह उर्फ बच्चा (पूर्व कृषि इंस्पेक्टर) सहित मड़ियाहूं नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता ने शिविर को विशेष बना दिया। उपस्थित लोगों ने जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल को सराहनीय बताया।
चिकित्सकीय टीम को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
शिविर के समापन पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह झगड़ु ने आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी से आए सभी डॉक्टरों एवं उनके सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरी चिकित्सकीय टीम को सम्मानपूर्वक विदाई देकर कार्यक्रम का समापन किया।
शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ. गौरी, निलेश, रानी, गणेश सहित अन्य चिकित्सकीय कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच और आवश्यक परामर्श देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाजसेवी विनय कुमार सिंह झगड़ु की इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। निःशुल्क नेत्र परीक्षण के साथ-साथ ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के आवागमन की व्यवस्था किए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिली।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी