Breaking News

जौनपुर। मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे आस्था हास्पिटल, व्यक्त किया शोक संवेदना

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर के आस्था हास्पिटल में कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा. राजेश चौहान के भाई के निधन के उपरांत शोक संवेदना किया।
विगत 9 अगस्त को आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा. राजेश चौहान के भाई और कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा.आर बी चौहान के चचेरे भाई डा. अशोक कुमार चौहान की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जंगी रोड बाजार में पिक अप वाहन से टक्कर लगने से मृत्यु हो गई थी। डा.अशोक जमुआ बाजार के चक इंग्लिश गांव में अपनी डिस्पेंसरी डालकर प्रैक्टिस करते थे, इसकी जानकारी होने पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान संवेदना व्यक्त करने मड़ियाहूं नगर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा अजय कुमार सिंह, कमला हास्पिटल डा आर बी चौहान, डा. राजेश चौहान, स्कंद पटेल, परविन्द चौहान, बाघ सिंह चौहान, गुलजारी चौहान, चंदन केशरी, चंदन सिंह चौहान, उपेन्द्र चौहान, अजीत चौहान, मनीष चौहान, फखरुद्दीन, सुरेन्द्र चौहान, संजय सिंह, गिरीजा सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। गांजा संग एक आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!