Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के जोगापुर में लाखों रुपए की बंजर खाते की भूमि पर हो रहा कब्जा

जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में ग्राम सभा की सरकारी खाते की लाखों की जमीन पर कुछ मनबढ़ो द्वारा मकान बनाकर अवैध कब्जा करने का काम धड़ल्ले से हो रहा है। आरोप है कि सरकारी खाते की जमीन कब्जाने का सिलसिला हल्का लेखपाल के मिली भगत से कराया जा रहा है शिकायत के बाद भी अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। जिससे मनबढ़ो का मन सरकारी भूमि को कब्जा करने में बढ़ता चला जा रहा है।


जोगापुर ग्राम सभा के विजय कुमार जायसवाल ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय को शिकायत कर बताया कि ग्राम सभा में आराजी नंबर 409 बंजर खाते की भूमि स्थित है। जिसमें काफी संख्या में बांस का कोठ भी उगा हुआ था। आरोप लगाया कि गांव के मनोज कुमार, कुसुम देवी बंजर खाते की जमीन पर मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। अवैध कब्जा करने की सूचना हल्का लेखपाल प्रमोद यादव को फोन से भी दिया गया लेकिन उन्होंने बंजर खाते की जमीन पर कब्जा रोकने से साफ-साफ मना कर दिया शिकायतकर्ता विजय कुमार ने आशंका व्यक्त किया है कि हल्का लेखपाल लोगों से मिलकर ग्राम सभा की जमीन को कब्जा करवा रहा है। शिकायत सुनकर एसडीएम मड़ियाहूं ने त्वरित कार्रवाई ढाक के तीन पात के कहावत की तरह करते हुए राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल को जांचोंपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर आख्या देने जैसी लगी मोहर पर हस्ताक्षर कर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी जांच नहीं पहुंची है जिससे लगता है कि बंजर भूमि को पूरी तरह लोगों द्वारा कब्जा कर लिया जाएगा। और जांच में कोई कब्जा नहीं हो रहा है की रिपोर्ट लगकर सेवा में प्रेषित कर दिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। साठ हजार मूल्य के चार कुंतल लहसुन उठा ले गए चोर।

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!