Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में इंटक प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुआ जमकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर विषयों की निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष परमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर परमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नगर में प्रदर्शन करते हुए गांधी तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में विभिन्न प्रकार की नारेबाजी करते हुए दर्जनों की संख्या में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय के पास पहुंचे।

जहां पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर विषयों की निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं दोष सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई करने, सहयोगी निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह सिंधु, विवेक जोशी द्वारा पिछले 10 महीनों में दर्ज की गई 14 लिखित आपत्तियां से संबंधित आधिकारिक अभिलेखों की स्वतंत्र जांच कराने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन प्रक्रिया तथा एसआईआर से संबंधित निर्णयों की निष्पक्ष जांच कराने, फॉर्म सिक्स में किए गए बदलाव, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा उससे जुड़े निर्णय की वैधानिकता की जांच कराए जाने समेत नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।


इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस डॉ आर सी पांडेय, विनय कुमार तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक कुमार सैनी एड., अजीत सिंह जिला सचिव, अलाउद्दीन, धीरज यादव, राज कपूर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर, जय सिंह बाकुरे, अजीत सिंह मो. अब्यूजर यूथ अध्यक्ष, नारायण साहू, अनिरुद्ध कुमार सिंह नगर अध्यक्ष मड़ियाहूं, समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। साठ हजार मूल्य के चार कुंतल लहसुन उठा ले गए चोर।

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!