Breaking News

जौनपुर। 26/11 के शहीदों की स्मृति में पं. धीरेंद्र शास्त्री अंधेरी में करेंगे हनुमंत कथा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए सामाजिक संस्था सावरकर फाउंडेशन की ओर से अंधेरी (पश्चिम) के जे.पी. रोड स्थित अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज कथा करेंगे।
“26 से 28 नवंबर तक आयोजन, शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद देकर किया जाएगा सम्मानित”
बुधवार को आजादनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में सावरकर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं नगरसेवक रूपेश गजानन सावरकर ने बताया कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी आत्मा की शांति की कामना से इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

👆 फोटो-बीच में बैठे सावरकर फाउंडेशन के अध्यक्ष और नगरसेवक रूपेश गजानन सावरकर होने वाली श्री हनुमंत कथा के बारे में जानकारी देते हुए। आजू-बाजू बैठे हैं कथा के सहयोगी जन

सावरकर ने बताया कि कथा के दौरान शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े सहित कई नामी-गिरामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने हनुमंत कथा के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। दिनेश मोदनवाल बने मोदनवाल समाज के जिलाध्यक्ष, 11 जोड़ों के विवाह तय।

जौनपुर। श्री कान्यकुब्ज अखिल भारतीय हलवाई मोदनवाल महासभा के तत्वावधान में रविवार को नगर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!