Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

SHAHGANJ NEWS. सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटा बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
आजमगढ जनपद के पंवई थाना क्षेत्र के समर्दपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी राम भोर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक क्षेत्र के आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में श्यामा देवी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!