Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

GAURABADSHAHPUR NEWS. डीजे पर पसंद के गाने को बजाने को लेकर बाराती और घराती में हुई जमकर मारपीट

GAURABADSHAHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहा गांव में आजमगढ़ जनपद से आई बारात में डीजे पर मनपसंद गाने बजाने को लेकर घराती और बाराती में जमकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुच गयी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को सम्हाला।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहा गांव के अभिमन्यु के घर पर रविवार की रात आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज से बारात आई हुई थी। द्वारा चार से पहले बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय घराती पक्ष से एक युवक आकर मन पसंद गाने को बजाने के लिए कहने लगा। जिसमे बाराती और घराती में झड़प होते हुए मारपीट हो गई। मौके पर शोर मच गया। सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस आ गयी। पुलिस ने मौके से बाराती पक्ष से दीदारगंज आजमगढ़ निवासी विक्की कुमार, विनोद कुमार, अंकित एवं कुकुहा के अभिमन्यु को हिरासत में ले लिया। वही पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न कराया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि कुकुहा गांव में बारात में गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे चार को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!