RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर नगर पंचायत के स्थानीय बाजार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपाजनों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर तमाम भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छेदीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।”
रामपुर नगर पंचायत में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छेदीलाल जायसवाल की आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी शंकर उर्फ नाजा दुबे की अध्यक्षता में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छेदीलाल जायसवाल ने दो किलो का केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उसके बाद उपस्थित लोगों को केक, नमकीन, लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। जिला संयोजक छेदीलाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने में पूरा योगदान कर रहे हैं आज उनका जन्मदिन है हम पूरे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से शतायु होने की कामना करते हैं। इस मौके पर महामंत्री आलोक दुबे, कोषाध्यक्ष संजय सोनकर, विकास जायसवाल, बूथ अध्यक्ष दिनेश दुबे, राजकुमार सेठ, राजकुमार गुप्ता, छात्र नेता संतोष पाल, अध्यापक शैलेश पाल, सुजीत गुप्ता हरीलाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष फूलचंद गौतम, विवेक जायसवाल, भोरीक सोनकर, डॉ पीडी गुप्ता, सभासद विशाल दुबे समेत तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनको बधाई देने का काम किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी